प्रेस क्लब में तीसरी बार अध्यक्ष बनने पर सचिन अग्रहरि का साहू समाज ने किया सम्मान
राजनांदगांव- प्रेस क्लब राजनांदगांव के अध्यक्ष पद पर लगातार तीसरी बार निर्वाचित होने पर सचिन अग्रहरि, सचिव अनिल त्रिपाठी जी एवं कोषाध्यक्ष बसंत शर्मा का जिला साहू संघ के अध्यक्ष भागवत साहू के नेतृत्व में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया. यह गरिमामयी कार्यक्रम जिला साहू संघ, साहू सदन के सभागार में सम्पन्न हुआ.
कार्यक्रम का शुभारंभ संत शिरोमणि भक्त कर्मा माता जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर पूजा-अर्चना के साथ किया गया. इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष सचिन अग्रहरि, सचिव अनिल त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष बसंत शर्मा एवं जिला अध्यक्ष भागवत साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे.
चौथे स्तंभ का सम्मान साहू समाज के लिए गौरव का विषय : भागवत साहू
जिला अध्यक्ष श्री भागवत साहू ने कहा कि किसी भी संस्था के लिए यह गर्व और हर्ष का विषय है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत किसी नेतृत्व को लगातार तीसरी बार चुना जाए. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि श्री अग्रहरि की कर्मठता, संघर्षशीलता और सदस्यों के प्रति समर्पण का परिणाम है. उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक “हैट्रिक” करार देते हुए बधाई दी.
श्री साहू ने आगे कहा कि श्रमजीवी पत्रकारों के लिए आवास की समस्या को गंभीरता से लेते हुए श्री सचिन अग्रहरि ने अपनी टीम के साथ कठिन प्रयास कर पत्रकारों को भूखंड उपलब्ध कराया तथा प्रेस क्लब हाउसिंग बोर्ड सोसायटी का लोकार्पण माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित अन्य अतिथियों के करकमलों से कराया गया. यह कार्य प्रदेश में एक आदर्श के रूप में स्थापित हो रहा है.
साहू समाज का हर कार्य अनुकरणीय : सचिन अग्रहरि
सचिन अग्रहरि ने साहू समाज को एक संगठित एवं प्रेरणादायी समाज बताते हुए कहा कि समाज की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है. उन्होंने प्रेस क्लब द्वारा लागू न्यूनतम दर की स्वास्थ्य बीमा योजना को साहू समाज के प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने का सुझाव भी दिया. साथ ही सम्मान के लिए समाज के प्रति आभार व्यक्त किया.
कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का चंदन तिलक, माल्यार्पण, शाल, श्रीफल एवं सम्मान पत्र भेंट कर भव्य अभिनंदन किया गया. यह सम्मान जिला अध्यक्ष भागवत साहू, उपाध्यक्ष इंजीनियर शेखर साहू, उपाध्यक्ष विवेक साहू, महामंत्री नीलमणी साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, न्याय प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. महेश नगर साहू संघ के अध्यक्ष राजेश साहू सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा किया गया.
कार्यक्रम का संचालन जिला साहू संघ मीडिया प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता अंकालू साहू ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन महामंत्री नीलमणी साहू ने किया.
इस अवसर पर सर्वश्री तुल दास साहू, शिव कुमार साहू, गिरीश साहू, रमाकांत साहू, जगमोहन साहू, तिजेश्वरी साहू, अन्नपूर्णा साहू, शैलेंद्रि साहू, केशरी साहू, घनश्याम दास साहू, तिलक साहू, इंद्र कुमार साहू, परमानंद साहू, एवन साहू, सेवन साहू, वरिष्ठ पत्रकार दीपक साहू सहित जिला एवं तहसील स्तर के अनेक पदाधिकारी एवं समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.
