कुम्हारी में अवैध अफीम कारोबार का भंडाफोड़, 403 ग्राम अफीम व लाखों की नगदी के साथ आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग- कुम्हारी क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अफीम कारोबार का भंडाफोड़ कर एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से 403 ग्राम अफीम, लाखों रुपए नगद एवं अन्य सामग्री बरामद की गई है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17.03.2026 को थाना कुम्हारी क्षेत्रांतर्गत मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति खारुन ग्रीन कॉलोनी गेट नंबर 02 के पास अफीम रखकर बिक्री कर रहा है. सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई एवं संदेही को पकड़ा गया. पूछताछ एवं तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ अफीम तथा बिक्री की नगदी राशि बरामद की गई. आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 0/2026 धारा 18(ग), 27(क), 29 NDPS Act के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया.
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों के अवैध क्रय-विक्रय एवं तस्करी संबंधी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें. ऐसे मामलों में सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी.
