चोरी का खुलासा : रात में खेत से पम्प चोरी कर बेचा तांबा तार, पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा
गरियाबंद- गरियाबंद पुलिस ने सबमर्सिबल पम्प चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह मामला पाण्डुका थाना क्षेत्र का है.
पुलिस के अनुसार, 02 मार्च 2026 को प्रार्थी ने थाना पाण्डुका में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 28 फरवरी की रात 10 बजे से 1 मार्च की सुबह 6:30 बजे के बीच बांकीखार स्थित कृषि भूमि से सबमर्सिबल पम्प, प्लास्टिक पाइप और केबल वायर चोरी हो गए. खेत में लगे बोर पम्प के पास पहुंचने पर मजदूर ने देखा कि केबल वायर कटा हुआ था और पम्प सहित अन्य सामान गायब था. चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 13,100 रुपये बताई गई.
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर फिंगेश्वर निवासी इकबाल देवार और गोलू देवार से पूछताछ की. पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया. उन्होंने बताया कि केबल वायर से तांबा निकालकर मोहल्ले के शिवा देवार को बेचने के लिए दिया था, जिसने इसे आगे कबाड़ी नामदास कोसरे को बेच दिया.
पुलिस ने नामदास कोसरे को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने तांबा तार को राजिम के कृष ठाकुर को बेचने की बात स्वीकार की. इसके बाद पुलिस ने राजिम स्थित गोदाम से 19 किलोग्राम तांबा तार (कीमत लगभग 19,000 रुपये) बरामद किया. मामले में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5) और चोरी की संपत्ति खरीदने पर धारा 317(2) के तहत कार्रवाई की गई है. पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया.
गिरफ्तार आपोपी
- इकबाल देवार पिता स्व. कैलाश देवार उम्र 40 वर्ष साकिन देवार पारा थाना फ़िंगेश्वर जिला गरियाबंद (छ.ग.).
- गोलू देवार पिता स्व. प्रकाश देवार उम्र 22 वर्ष साकिन देवार पारा थाना फिंगेष्वर जिला गरियाबंद (छ.ग.).
- नामदास कोसरे पिता स्व. फागुनलाल उम्र 40 वर्ष साकिन फिंगेष्वर वार्ड क्र. 09 थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद
- कृष ठाकुर पिता अमरेन्द्र सिंह ठाकुर उम्र 28 वर्ष साकिन वार्ड क्र. 11 एस के मेटल राजिम थाना राजिम जिला गरियाबंद (छ.ग.).
जप्त सामग्री
- 3 एचपी सबमर्सिबल पम्प किमती 9000/-रूपये
- 19 कि.ग्राम तांबा तार किमती 19000/- रूपये
- टीव्हीएस मोटर सायकल क्रमांक सीजी 23 4716
- 07 नग प्लास्टिक पाईप किमती 2100/-रूपये
