दुर्ग-जिले के समोदा गांव में अवैध अफीम की खेती मामले में अब प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो गई है. इस मामले में बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद कलेक्टर ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू को निलंबित कर दिया गया है.
कलेक्टर अभिजीत सिंह ने पहले तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसमें ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू, फसल सर्वेयर शशिकांत साहू और ग्राम समोदा की पटवारी अनिता साहू शामिल थे. वहीं आज कृषि विस्तार अधिकारी को निलंबित कर दिया. कलेक्टर ने कहा कि जांच में सामने आई कि जिस खेत में अफीम की खेती पकड़ी गई उसे कृषि विभाग के रिकॉर्ड में मक्के का प्लाट बताया गया था. यह प्लाट भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के भाई विमल ताम्रकार के खेत में दर्शाया गया था.

