माता सावित्रीबाई फूले की पुण्यतिथि पर विशेष बैठक आयोजित
दुर्ग- छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद, दुर्ग जिला के तत्वावधान में मरोदा सेक्टर पार्क में माता सावित्रीबाई फूले जी की पुण्यतिथि पर बैठक आयोजित की गई. बैठक की शुरुआत उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके की गई और तत्पश्चात उनके जीवन संघर्ष और योगदान पर चर्चा की गई.
बैठक में यह बताया गया कि भारत की पहली महिला शिक्षक और समाज सुधारक सावित्रीबाई फूले ने महिलाओं की शिक्षा और अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित किया. माता सावित्री बाई फूले जी के त्याग समर्पण व संघर्ष ने ही महिलाओं की शिक्षा के लिए मार्ग खोले, फूले दंपति ने सामाजिक बहिष्कार व कई तरह के ताने बाने समस्याओं से लड़ते संघर्ष करते हुए उन्होंने महिलाओं को शिक्षित किया,आज उनके संघर्षों का ही परिणाम है महिलाओं को हर क्षेत्र में प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल रहा है,लेकिन अफसोस यह है कि महिलाएँ ही माता सावित्री बाई फूले के संघर्षों से अनभिज्ञ हैं. परिषद ने कहा कि हम सब की बड़ी जिम्मेदारी है जननायकों के संघर्षों को याद करना,आत्मसात करना एवं युवाओं को इतिहास बताना.
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकला तारम, जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ठाकुर, जिलाध्यक्ष महिला प्रभाग दिनेश्वरी भुआर्य, अश्लेष मरावी, हीरा मेश्राम, चम्पा सिदार, निर्मला चतुर्वेदी, कनकलता नाग, प्रतिमा दामले, भुनेश्वरी उइके, रामचंद्र ध्रुव और शिशुपाल सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
