कुम्हारी फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य: दुर्ग से रायपुर जाने वाला ऊपरी मार्ग 18 मार्च तक बंद
दुर्ग- रायपुर–दुर्ग राष्ट्रीय राजमार्ग-53 स्थित कुम्हारी फ्लाईओवर पर रूटीन तकनीकी मरम्मत कार्य के चलते दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाला ऊपरी मार्ग 10 मार्च से 18 मार्च 2026 तक अस्थायी रूप से बंद रहेगा. इस अवधि में वाहनों का आवागमन फ्लाईओवर के नीचे स्थित सर्विस लेन से कराया जाएगा.
इस अवधि में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन फ्लाईओवर के नीचे स्थित सर्विस लेन के माध्यम से संचालित किया जाएगा. यातायात पुलिस द्वारा मौके पर आवश्यक यातायात व्यवस्था एवं मार्गदर्शन सुनिश्चित किया जाएगा.
उक्त यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु यातायात पुलिस दुर्ग के अधिकारी एवं कर्मचारी निरंतर तैनात रहकर यातायात संचालन एवं वाहन चालकों को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे.
दुर्ग पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन का पालन करें, यातायात संकेतकों और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करते हुए सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, ताकि मरम्मत कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था सुरक्षित और सुचारू बनी रहे.
