भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- “बियर” के अंदर “बियर” “सुशासन” कर रहा “चीयर”
रायपुर- छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए सरकार पर शराब घोटाले का गंभीर आरोप लगाया है. वीडियो में एक व्यक्ति बीयर कैन पर लगा “7 Hills” ब्रांड का स्टिकर हटाता हुआ दिखाई देता है, जिसके अंदर “Golden Bird” ब्रांड की शराब निकलती है. इतना ही नहीं, वीडियो में यह भी दावा किया गया है कि यह शराब एक्सपायर हो चुकी है.
सोशल मीडिया एक्स पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक वीडियो पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा कि “भाजपा का शराब सिंडिकेट” Exposed!! इस वीडियो को देखिए. कैसे भाजपा सरकार में सिंडिकेट बनाकर “शराब घोटाला” किया जा रहा है. इस पर्दाफ़ाश की शुरुआत राजनांदगाँव से हुई है. जहां के प्रभारी मंत्री लंबे समय तक विजय शर्मा ही रहे हैं. सस्ती बियर पर महँगी बियर का स्टीकर चढ़ाकर उसे शराब दुकानों में बेचा जा रहा है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि केन के ऊपर स्टीकर किसी और कंपनी का है और अंदर का माल किसी और कंपनी का. पूरा खेल कमीशन, सेटिंग और संरक्षण का है. शराब का ब्रांड बदलकर करोड़ों का खेल चल रहा है. अफ़ीम, शराब, नव्या मलिक पर चुप्पी…और अभी देखिए आगे-आगे..क्या-क्या सामने आता है. मुख्यमंत्री की चुप्पी और गृहमंत्री की खामोशी सारे खेल को बयान कर रही है. जनता सब समझ रही है. इस गिरोह का असली सरगना कौन है, जनता समझ रही है. आख़िर कब तक चुप रहेंगे विष्णुदेव साय जी?
https://x.com/bhupeshbaghel/status/2030638562241351808?s=20
https://x.com/bhupeshbaghel/status/2030646227982000149?s=20
