सड्डू-टेकारी रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई: 25 से 30 अवैध ठेला-गुमटी हटाए गए
रायपुर- रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक 4 के क्षेत्र अंतर्गत सड्डू से टेकारी जाने वाले मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे लगे अवैध ठेला-गुमटियों पर निगम ने बड़ी कार्रवाई की. अभियान के तहत लगभग 25 से 30 अवैध ठेला एवं गुमटियों को हटाया गया.
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, सड़क किनारे अवैध रूप से दुकानें संचालित किए जाने से यातायात प्रभावित हो रहा था और आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की.

जानकारी के मुताबिक, पास स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना परिसर में रहने वाले कुछ लोगों द्वारा सड़क किनारे दुकानें खोल ली गई थीं. बिना अनुमति लगाए गए इन ठेला-गुमटियों को हटाते हुए निगम ने भविष्य में दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी भी दी है.
