आर्थिक अनियमितता के मामले में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुलसचिव निलंबित
रायपुर- अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर में आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन कुलसचिव एवं वर्तमान उप कुलसचिव शैलेंद्र दुबे को निलंबित कर दिया गया है. इसका आदेश उच्च शिक्षा विभाग, मंत्रालय ने जारी किया है.

