बोर्ड परीक्षा से पहले 10वीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, परीक्षा की तैयारी के बीच थम गई जिंदगी
दुर्ग- जिले में बोर्ड परीक्षा से पहले एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया. 10वीं कक्षा की एक छात्रा जो देर रात तक अपनी बहनाके के साथ पढ़ाई की लेकिन सुबह उसकी लाश फंदे पर लटकी हुई मिली. यह दृश्य सबसे पहले छात्रा की मां ने देखा. घबराई मां की चीख सुनकर घर के अन्य सदस्य भी कमरे से बाहर आए. मामला जामुल थाना इलाके के घासीदास नगर का है.
जानकारी के अनुसार, नारायणी सोमवार को दोपहर 3 बजे बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड लेकर घर आई थी. नारायणी अपने एग्जाम को लेकर पूर्ण तरह से आश्वस्त थी. उसे अपनी तैयारी पर पूरा भरोसा था. बड़ी बहन ने बताया कि रात को उसने बहनों के साथ 12 बजे तक पढ़ाई भी की, लेकिन सुबह जब उनकी मां उठी तो नारायणी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी. सभी ने आसपास के लोगों और जामुल थाना पुलिस को सूचना दी.
आत्महत्या की सूचना पर जामुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने युवती के शव को नीचे उतारा और पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. नाबालिग के कारणों की जांच जारी है.
यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि परीक्षा जीवन का अंतिम पड़ाव नहीं है. अभिभावकों और शिक्षकों को चाहिए कि वे बच्चों से संवाद बनाए रखें और उन पर अनावश्यक दबाव न डालें.
