ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) (पुरुष) के पदों पर होगी भर्ती, 16 फरवरी तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन
दंतेवाड़ा- भारतीय डाक विभाग छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल रायपुर के अंतर्गत रेल डाक सेवा आरपी संभाग दुर्ग एवं बिलासपुर में ग्रामीण डाक सेवक के रिक्त पदों पर विभागीय नियमानुसार ऑनलाइन खुली भर्ती हेतु 18 से 40 वर्ष के 10वी, 12वीं उत्तीर्ण इच्छुक उम्मीदवार वेबसाईट https://indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर 14 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन पंजीयन एवं 02 फरवरी से 16 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. अधिक जानकारी हेतु वेबसाईट https://indiapost.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है.
