स्कूल से घर लौट रही नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार
कांकेर- पखांजूर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कूल से लौट रही नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपी से मोटरसाइकिल व फेरी का सामान भी जप्त किया गया. जानकारी के अनुसार, 4 फरवरी 2026 को प्रार्थी ने थाना पखांजूर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी भांजी माता-पिता के निधन के बाद उसके साथ रहकर कक्षा 7वीं में अध्ययन कर रही है. घटना वाले दिन छात्रा अन्य लड़कियों के साथ स्कूल से पैदल लौट रही थी. शाम करीब 4:15 बजे, मेन रोड पर एक फेरी लगाने वाला व्यक्ति मोटरसाइकिल से रास्ता रोककर उसे बैठने के लिए कहने लगा. मना करने पर आरोपी ने आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया.
गिरफ्तार आरोपी
सुनील बंजारा (28 वर्ष), निवासी मंदसौर, मध्यप्रदेश
