एसीबी की कार्रवाई : रिश्वत लेते अतिरिक्त तहसीलदार और पटवारी गिरफ्तार
जांजगीर चांपा- जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने तहसील कार्यालय में बड़ी कार्रवाई की. टीम ने बुधवार को पामगढ़ की अतिरिक्त तहसीलदार करुणा आहेर और पटवारी आयुष ध्रुव को 35 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार धान उपार्जन केंद्र चोरभट्टी के प्रभारी धीरेन्द्र कुमार कौशिक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ दिन पूर्व उसके धान उपार्जन केंद्र में अतिरिक्त तहसीलदार और पाटवारी ने औचक निरीक्षण करने पहुंची थी और खरीदी कार्य में लापरवाही मिलने की बात कहते हुए पंचनामा तैयार किया था. साथ ही बड़े अधिकारियों को रिपोर्ट नहीं भेजने के एवज में 30 से 40 हजार रूपये तक की व्यवस्था करने कहा. मौके पर मौजूद पटवारी आयुष कुमार ध्रुव से अलग से मिलकर बात करके सेटलमेंट करने कहा. शिकायत की पुष्टि के बाद ACB ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और दोनों अधिकारियों को मौके पर ही घूस की रकम के साथ गिरफ्तार किया.
