रिसाली..
नगर पालिक निगम रिसाली की महापौर शशि सिन्हा ने नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 37 के तहत एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया है. जारी आदेश के अनुसार सदस्य अनिल कुमार देशमुख (जल कार्य, विधि एवं सामान्य प्रशासन विभाग) को दिनांक 30 जनवरी 2026 से 5 फरवरी 2026 तक नगर निगम रिसाली के कार्यों के संचालन एवं महापौर परिषद की बैठकों की अध्यक्षता हेतु अधिकृत किया गया है.
महापौर की अनुपस्थिति में निगम के प्रशासनिक कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए यह व्यवस्था की गई है.आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उक्त अवधि में श्री देशमुख नगर निगम के समस्त आवश्यक कार्यों का निर्वहन करेंगे.
