शिक्षक निलंबित : ऑनलाइन मार्केटिंग कम्पनी के उत्पादों का प्रसार प्रचार करना शिक्षक को पड़ा महंगा
महासमुंद- निजी कंपनी ए.एस.आर ऑनलाइन मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के उत्पादों का प्रचार-प्रसार करना शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवागढ़ में पदस्थ शिक्षक को भारी पड़ गया. शिक्षा विभाग ने शिक्षक रूपानंद पटेल को निलंबित कर दिया है. इस मामले में नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर शिक्षा विभाग ने निलंबन की कार्रवाई की है.
निलंबित शिक्षक रूपानंद पटेल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवागढ़ में पदस्थ था. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय BEO कार्यालय सरायपाली नियत किया गया है. शिक्षक ASR ऑनलाइन मार्केटिंग कम्पनी का प्रसार प्रचार कर रहे थे. उसका एक वायरल वीडियो सामने आया था.
देखें जारी आदेश-

