प्रधान पाठक की शर्मनाक हरकत: महिला शिक्षिकाओं के शौचालय में मोबाइल छिपाकर बना रहा था वीडियो, प्रधान पाठक निलंबित
रायपुर- राजधानी रायपुर के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिलाड़ी के प्रधान पाठक पर शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. प्रधान पाठक स्कूल में महिला शिक्षिकाओं के शौचालय में गुप्त रूप से मोबाइल फोन छिपाकर अश्लील वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था. इस घिनौनी हरकत को अंजाम देने वाले प्रभारी प्रधान पाठक एवं संकुल समन्वयक भूपेंद्र कुमार साहू को निलंबित कर दिया गया है. घटना के सामने आने के बाद संभागीय संयुक्त संचालक राकेश कुमार पाण्डेय ने आरोपी शिक्षक को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया.
जारी आदेश-

