RCB ने पहली बार जीती IPL ट्रॉफी, विजेता टीम को 20 करोड़ और उपविजेता PBKS को मिले 12.5 करोड़

स्पोटर्स- अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए 18वें संस्करण के फाइनल मुकाबला में रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरू ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 190 रन बनाए थे. जवाब में पंजाब की टीम सात विकेट पर 184 रन ही बना सकी. आरसीबी आईपीएल चैंपियन बनने वाली आठवीं टीम है. इससे पहले राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, डेक्कन चार्जर्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चैंपियन बन चुकी हैं.
विजेता टीम पर होगी नोटों की बारिश
हर बार की तरह इस बार भी खिताब की विजेता टीम पर नोटों की बारिश हुई. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 20 करोड़ रुपये इनाम के तौर पर दिए. वहीं, उपविजेता पंजाब किंग्स को 12.5 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिली. पंजाब के कोच और सपोर्ट स्टाफ को रनर अप की शील्ड और आईपीएल लिमिटेड ए़डिशन वॉच भी मिले.
इन खिलाड़ियों को मिला अवॉर्ड
| अवॉर्ड | इनामी राशि | विजेता |
| सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच | एक लाख रुपये | जितेश शर्मा |
| फैंटसी किंग ऑफ द मैच | एक लाख रुपये | शशांक सिंह |
| सुपर सिक्सेस ऑफ द मैच | एक लाख रुपये | शशांक सिंह |
| ऑन द गो 4s ऑफ द मैच | एक लाख रुपये | प्रियांश आर्या |
| ग्रीन डॉट बॉल्स ऑफ द मैच | एक लाख रुपये | क्रुणाल पांड्या |
| प्लेयर ऑफ द मैच | 5 लाख रुपये | क्रुणाल पांड्या |
| इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन | 10 लाख रुपये | साई सुदर्शन |
| सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन | टाटा कर्व | वैभव सूर्यवंशी |
| फैंटसी किंग ऑफ द सीजन | 10 लाख रुपये | साई सुदर्शन |
| सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन | 10 लाख रुपये | निकोलस पूरन |
| ऑन द गो 4s ऑफ द सीजन | 10 लाख रुपये | साई सुदर्शन |
| ग्रीन डॉट बॉल्स ऑफ द सीजन | 10 लाख रुपये | मोहम्मद सिराज |
| कैच ऑफ द सीजन | 10 लाख रुपये | कामिंदु मेंडिस |
| फेयर प्ले अवॉर्ड | ट्रॉफी | चेन्नई सुपर किंग्स |
| पर्पल कैप | 10 लाख रुपये | प्रसिद्ध कृष्णा |
| ऑरेंज कैप | 10 लाख रुपये | साई सुदर्शन |
| मोस्ट वैलुएबल प्लेयर ऑफ द सीजन | 15 लाख रुपये | सूर्यकुमार यादव |
| पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड | 50 लाख रुपये | दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन |
