अल्वा फाउंडेशन ने लिया सदस्यों के साथ विशेष बैठक, विभिन्न कार्यों पर हुई चर्चा
राजनांदगांव- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन फाउंडेशन (ALVA Foundation) द्वारा रायपुर में 15 मई को एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के सभी सक्रिय सदस्य शामिल हुए. फाउंडेशन के संस्थापक हेमशंकर जेठमल साहू ने कहा कि अल्वा फाउंडेशन का उद्देश्य केवल सेवा करना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है. हमें किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए नए अवसर तैयार करने हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है.”
बैठक में निम्न बिंदुओं पर चर्चा हुई कृषि और एग्री बिज़नेस से जुड़े नए प्रोजेक्ट जैसे ड्रोन ट्रेनिंग सेंटर, सॉइल टेस्टिंग लैब का विस्तार, मिलेट्स क्लस्टर फार्मिंग की योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक जागरूकता अभियान चलाना. युवाओं के लिए कौशल विकास (स्किल ट्रेनिंग) और स्टार्टअप गाइडेंस. प्रत्येक सदस्य को अपने क्षेत्र में एएलवीए के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने की जिम्मेदारी. सभी सदस्यों ने अपने सुझाव दिए और सामूहिक रूप से ALVA फाउंडेशन के माध्यम से समाज में बदलाव लाने तथा योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने का संकल्प लिया.
