ब्रह्माकुमारीज में बच्चों का समर कैंप 12 मई से, “संस्कारों की पाठशाला’ का होगा आयोजन
राजनांदगांव – प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय राजनांदगांव द्वारा 12 वर्ष से 16 वर्ष तक के आयु के बच्चों के लिए समर कैंप ” संस्कारों की पाठशाला’ का आयोजन लालबाग स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र वरदान भवन में किया जा रहा है.
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों का शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक विकास के साथ साथ आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाना है. इस समर कैंप का शुभारंभ 12 मई सोमवार को प्रातः 9 बजे होगा. यह शिविर 16 मई शुक्रवार तक चलेगा जिसका समय प्रतिदिन 9 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा. इसमें शहर के 12 वर्ष से 16 वर्ष तक के सभी बच्चे भाग ले सकते. यह जानकारी सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी पुष्पा बहन ने दी.

