दिल्ली के द्वारका में KABooK पैनल पर रायपुर पुलिस की रेड,1 अंतर्राज्यीय सहित 6 सटोरिये गिरफ्तार
रायपुर- रायपुर पुलिस ने दिल्ली के द्वारका में ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए KABooK पैनल क्रमांक 108 और 10 पर रेड की. इस कार्रवाई में 1 अंतर्राज्यीय सहित 6 सटोरिये को गिरफ्तार किया है. रेड के दौरान लगभग 6 लाख रुपये का मशरूका जप्त किया गया. KABooK पैनल क्रमांक 108 एवं 10 का संचालनकर्त्ता राकेश मदनानी उर्फ डाकी को भी गिरफ्तार किया गया.
पुलिस ने 12 अप्रैल 2025 को स्थानीय इनपुट के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत राजीव नगर क्रिस्टल आर्केट स्थित शिवा टेलीकॉम में आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान किंगडम ऐप व I4U777 के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा संचालित करते आरोपी जय मोटवानी तथा गौतम मदनानी रायपुर को गिरफ्तार किया गया था.
उक्त दोनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खम्हारडीह पुलिस की टीम द्वारा दिल्ली के द्वारका में रेकी करते हुये दिल्ली के द्वारका स्थित एक मकान में रेड कार्यवाही करते हुये कुल 06 आरोपियों को ऑन लाईन सट्टा संचालित करते रंगे हाथ पकड़ा गया. आरोपियों द्वारा KABooK पैनल क्रमांक 108 एवं 10 से सट्टा संचालित किया जा रहा था.
सभी 6 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 17 नग मोबाईल फोन, 03 नग लैपटॉप, 22 बैंक पासबुक, 07 बैंक चेकबुक, 27 नग विभिन्न बैंकों का ए.टी.एम. एवं डेबिड कार्ड, 01 नग सी पी प्लस कैमरा, 02 नग पावर एक्सटेंशन बोर्ड, सट्टे के हिसाब- किताब का 01 रजिस्टर व 01 पेन जुमला कीमती लगभग 6,00,000/- रूपये जप्त किया गया.
आई.पी.एल. क्रिकेट मैच – 2025 के इस सीजन में अब तक 21 प्रकरणों में Gajanand app, Mr bean, Winpro-in, DiamondÛch999-com, Wood777, ClassiceÛch-99-com, FunÛch app, VazirÛch-com, Unclebet9-com, Kingdombook9-com, Shubhlabh app, Gold363 app, ONLY 777, I4U777, Rudra app, L 95 LOTUS, LOTUS 651, LOTUS 656, CRICK BUZZ 89 & J7-JMDEBET 777777 नामक एप, आई डी, पैनल एवं लिंक के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा संचालित करते कुल 63 आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 01 करोड़ रूपये का मशरूका जप्त किया गया है. ऑनलाईन क्रिकेट सट्टे पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी.
गिरफ्तार आरोपी
राकेश मदनानी उर्फ़ डाकी उम्र, 36 साल, निवासी रायपुर.
घनश्याम मानुजा उर्फ़ बबलू, उम्र 21 साल, निवासी बिलासपुर.
गगन तोलानी, उम्र 30 साल, निवासी बिलासपुर.
धर्मेंद्र राजानी उर्फ़ सोनू, उम्र 32 साल, निवासी जबलपुर मध्यप्रदेश.
विवेक नरसिंघानी, उम्र 32 साल, निवासी धमतरी.
विकाश तारवानी उर्फ़ बाबू, उम्र 32 साल, निवासी रायपुर.
