अंधे कत्ल का खुलासा: हत्या का मास्टर माइंड नाबालिगम प्रेमी सहित 3 गिरफ्तार
रायपुर- थाना धरसींवा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहदी स्थित एक खेत में हत्या की घटना को अंजाम देने वाले अपचारी बालक सहित 3 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. हत्या का मास्टर माइंड है काई और नहीं मृतिका का पूर्व प्रेमी जो है विधि के साथ संघर्षरत बालक निकला. प्रेम संबंध का विवाद हत्या का कारण बना. विधि के साथ संघर्षरत बालक पूर्व में भी थाना खरोरा से दुष्कर्म के मामले में बाल संप्रेक्षण गृह माना में निरूद्ध रह चुका है. तीनों के कब्जे से स्टील का धारदार नुकीली चम्मच, 02 नग मोबाईल फोन, मोटर सायकल तथा मृतिका का मोबाईल फोन किया गया है जप्त.
पुलिस को 23.03.2025 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना धरसींवा क्षेत्रांतर्गत ग्राम मोहंदी स्थित एक खेत में एक महिला का शव सड़ा-गला व अर्धनग्न अवस्था में पड़ा है जिसे कुत्ते नोंचकर खा रहे थे. सूचना पर तत्काल थाना धरसींवा पुलिस एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल पहुंचकर शव एवं घटना स्थल सहित आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर थाना धरसींवा में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉ. द्वारा मृतिका के गर्दन में धारदार एवं नुकीली वस्तु से मारकर चोट पहुंचाने के साथ ही गला दबाने से मृत्यु होना लेख किया गया. प्रथम दृष्ट्या किसी अज्ञात व्यक्ति व्दारा अज्ञात मृतिका के गले में धारदार एवं नुकीली वस्तु से मारकर चोट पहुंचाने के साथ ही गला दबाकर हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नियत से शव को खेत में छोडकर भाग गया, कि अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 146/25 धारा 103, 238, 61(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया.
अंधेकत्ल की उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना धरसींवा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अज्ञात मृृतिका के संबंध में पतासाजी कर आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करने के साथ ही जिले के थानों में दर्ज महिला गुम इंसानों के हुलिये व अन्य सामग्रियों के आधार पर पहचान करने के प्रयास किये जा रहे थे. इसी दौरान टीम के सदस्यों को थाना विधानसभा में दर्ज महिला गुम इंसान के कपड़ो व अन्य सामान का मेल मृतिका के कपड़ो व सामानों से होना पाये जाने पर गुम इंसान के परिजनों को बुलाकर पहचान कराये जाने पर परिजनों द्वारा मृतिका की पहचान सरिता यादव पति लोकेश्वर यादव उम्र 24 साल निवासी ग्राम खौली थाना खरोरा रायपुर. हाल पता – ग्राम नरदहा फोकट पारा थाना विधानसभा जिला रायपुर के रूप में किया गया.
टीम के सदस्यों द्वारा मृतिका के पति सहित अन्य रिश्तेदारों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ करने के साथ ही मृतिका के घर के आसपास निवासरत लोगों से भी घटना के संबंध में पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया. प्रकरण में मुखबीर लगाने के साथ ही तकनीकी विश्लेषण व अन्य माध्यमों से अज्ञात आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे. इसी दौरान टीम के सदस्यों को मृतिका का प्रेम संबंध ग्राम जावा मोहदी खरोरा निवासी विधि के साथ संघर्षरत एक बालक से होने की पुख्ता जानकारी प्राप्त होने पर बालक की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया.
पूछताछ में हुआ खुलासा
विधि के साथ संघर्षरत बालक से पूछताछ करने पर वह बार – बार अपना बयान बदलकर लगातार टीम के सदस्यों को गुमराह करने का प्रयास करता था. तकनीकी विश्लेषण के दौरान विधि के साथ संघर्षरत बालक एवं मृतिका की उपस्थिति देर रात्रि लगातार एक स्थान पर होना पाया गया, कि प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर बालक द्वारा अपने साथी समीर निषाद उर्फ भूरू एवं कोमल धीवर के साथ मिलकर मृतिका सरिता यादव की हत्या की घटना को अंजाम देना बताया गया.
पूछताछ में विधि के साथ संघर्षरत बालक ने बताया कि उसका मृतिका सरिता यादव के साथ पूर्व से प्रेम संबंध था. इसी दौरान मृतिका द्वारा किसी अन्य व्यक्ति से बात करने की जानकारी विधि के साथ संघर्षरत बालक को होने से 20.03.25 को उसका मृतिका के साथ विवाद हुआ था. जिस पर बालक ने सरिता यादव की हत्या करने की योजना बना डाली और अपनी योजना में अपने साथी समीर निषाद उर्फ भुरू एवं कोमल धीवर को शामिल किया.
इस तरह घटना को दिया अंजाम
योजना के अनुसार विधि के साथ संघर्षरत बालक 20-21.03.25 की दरम्यानी रात्रि मृतिका सरिता यादव को अंतिम बार मिलने बुलाया तथा वह अपने साथी समीर निषाद उर्फ भूरू एवं कोमल धीवर के साथ मृतिका के घर बाहर गया. मृतिका अपने घर से बाहर आयी तो विधि के साथ संघर्षरत बालक तथा समीर निषाद उर्फ भूरू दोनों उसे अपने मोटर सायकल में बैठाकर घटना स्थल धरसींवा क्षेत्रांतर्गत ग्राम मोहदी के सूनसान स्थान के एक खेत में ले जाकर पूर्व से अपने पास रखें स्टील का धारदार नुकीली चम्मच से मृतिका सरिता यादव के गर्दन में मारकर चोट पहंुचाने के साथ ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दिये तथा भाग गये एवं दोनों मृतिका के मोबाईल फोन को ले जाकर आरोपी कोमल धीवर को दे दिये थे. तीनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्टील का धारदार नुकीली चम्मच, 02 नग मोबाईल फोन, मोटर सायकल तथा मृतिका का मोबाईल फोन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया.
कार्यवाही में निरीक्षक राजेन्द्र दीवान थाना प्रभारी धरसींवा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक सतीश कुमार पुरिया, मुकेश कुमार सोरी, सउनि. गेंदूराम नवरंग, प्र.आर. महेन्द्र राजपूत, संतोष वर्मा, कृपासिंधु पटेल, आर. धनंजय गोस्वामी, अविनाश देवांगन, संदीप सिंह, वीरेन्द्र बहादुर सिंह एवं प्रकाश नारायण पात्रे तथा थाना धरसींवा से उपनिरीक्षक रामनाथ खुर्सीयाम, प्र.आर. परमेश पुैरना एवं आर. बाल गोविंद पैकरा की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं.
