
नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर फूलमाला से किया स्वागत
दुर्ग- छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के तत्वावधान में पांच बिल्डिंग स्थित सामुदायिक भवन दुर्ग में गुरूवार को संगठन का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई. संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मेघनाथ यादव सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमाला से स्वागत किया.
भानु प्रताप यादव को अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ का दुर्ग संभाग अध्यक्ष बनाया गया. शेखर साहू को दुर्ग संभाग का अध्यक्ष, विजय कुमार रात्रे को बी.एस.पी अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, डॉ.आर.एस.साहू को प्रदेश संगठन सचिव एंव तेजराम देशमुख को बालोद जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई.
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए तन-मन-धन से सहयोग करने एवं छत्तीसगढ़ की आन-बान-शान व स्वाभिमान की रक्षा के लिए निष्ठा पूर्वक कार्य करने का भरोसा दिलाया. उक्त मे बैठक सर्व समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मेघनाथ यादव, महासचिव लखनलाल साहू, कोषाध्यक्ष जीवन सिन्हा, प्रदेश संयोजक ब्रह्म देव पटेल, प्रदेश उपाध्यक्षगण अनुरूप साहू,संत कुमार केशकर, घनश्याम कुमार देवांगन, गैंदलाल वर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ डीपी देशमुख, भिलाई अध्यक्ष चंदूलाल मरकाम, सलाहकार रमेश साहू सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष अनुरूप साहू ने किया.