बिलासपुर SP रजनेश सिंह SSP के पद पर हुए पदोन्नत, आदेश जारी
रायपुर- छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी रजनेश सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के पद पर पदोन्नत कर दिया है. उनकी पदोन्नति 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगी. यह आदेश गृह (पुलिस) विभाग के सचिव हिम शिखर गुप्ता द्वारा जारी किया गया. 18 मार्च 2025 को आदेश जारी कर रजनेश सिंह को चयन श्रेणी वेतनमान (लेवल-13) में पदोन्नति प्रदान की है. उनके वेतनमान को Rs 1,23,100 – Rs 2,15,900 के स्तर पर स्वीकृत किया गया है.
आदेश-

