पाटन नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष सहित 15 पार्षदों ने ली शपथ, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
पाटन- दुर्ग जिले के पाटन नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष योगेश निक्की भाले सहित 15 वार्ड के पार्षदों ने पद और गोपनीयता की शपथ लिया. एसडीएम पाटन लवकेश ध्रुव ने सबसे पहले अध्यक्ष को शपथ दिलाई उसके बाद बारी बारी से सभी पार्षदों को शपथ दिलाई. यह शपथ ग्रहण समारोह आज नया बस स्टैंड के पास गौठान में सम्पन्न हुआ.
जहां अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा उपस्थित रहे. इसके अलावा मंच पर अतिथि के रूप में सांसद विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, नगर पालिका अध्यक्ष अमलेश्वर दयानंद सोनकर, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, दामोदर चक्रधारी, पूर्व अध्यक्ष कृष्णा भाले, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, राजेंद्र पद्धय, दिलीप साहू, विजय साहू, खेमलाल साहू, अखिलेश मिश्रा, हर्षा चंद्राकर, जनपद पंचायत पाटन अध्यक्ष कीर्ति नायक, मेहतर वर्मा, खेमलाल साहू, सहित अन्य मौजूद रहे.
