नगर निगम दुर्ग के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण सम्पन्न
दुर्ग- छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा की उपस्थिति में आज नगर पालिक निगम दुर्ग परिसर में नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ. कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्ग निगम की महापौर अल्का बाघमार एवं सभी पार्षदों को वार्डवार 10-10 के समूह में शपथ दिलाई.
बता दें कि नगर निगम दुर्ग के 60 वार्डों में से 43 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की वही कांग्रेस के 11 प्रत्याशी जीते और 6 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है.
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय, दुर्ग सांसद विजय बघेल, दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन सहित जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम के अधिकारी-कर्मचारीगण, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे.
