
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में नगर पालिक निगम, रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में संपन्न हुआ. कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने महापौर एवं सभी पार्षदों को वार्डवार शपथ दिलाई.
महापौर मीनल चौबे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में शपथ ग्रहण किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदगण अटल विश्वास पत्र में किए गए प्रत्येक वादे को पूरा कर रायपुर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं समृद्ध शहर बनाने की दिशा में दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करेंगे.
शपथ ग्रहण उपरांत महापौर मीनल चौबे ने मुख्यमंत्री श्री साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्रीद्वय अरुण साव और विजय शर्मा, मंत्रीगण, पूर्व महापौर एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया.
समारोह में वन मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, किरण देव, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे. नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं शहरवासियों का आभार व्यक्त किया.
https://x.com/vishnudsai/status/1895081751279509889
शहर के 70 वार्ड में इनकी हुई जीत, देखें वार्डवार लिस्ट..
- संदीप साहू ( कांग्रेस )
- भगतराम हरवंश ( भाजपा)
- डॉ. मनमोहन मनहरे ( भाजपा)
- नंद कुमार साहू ( भाजपा)
- अंबिका साहू ( भाजपा)
- खगपति सोनी ( भाजपा)
- खेमकुमार सेन ( भाजपा)
- सावित्री धीवर ( निर्दलीय)
- गोपेश कुमार साहू ( भाजपा)
- देवदत्त द्विवेदी ( भाजपा)
- मोहन साहू ( भाजपा)
- साधना प्रमोद साहू ( भाजपा)
- महेंद्र खोडियार ( भाजपा)
- सूर्यकांत राठौर ( भाजपा)
- राजेश देवांगन ( भाजपा)
- गज्जू साहू ( भाजपा)
- प्रमिला साहू ( भाजपा)
- सोहन साहू ( भाजपा)
- प्रीतम ठाकुर ( भाजपा)
- अमन ठाकुर ( भाजपा)
- गायत्री सुनील चंद्राकर ( भाजपा)
- मीना ठाकुर ( भाजपा)
- रोनिता जगत प्रकाश ( कांग्रेस )
- दीपमनीराम साहू ( कांग्रेस )
- भोलाराम साहू ( भाजपा)
- रामहीन कुर्रे ( भाजपा)
- अवतार सिंह बागल ( भाजपा)
- कृतिका जैन ( भाजपा)
- कैलाश बेहरा ( भाजपा)
- राजेश कुमार गुप्ता ( भाजपा)
- पुष्पा रोहित साहू ( भाजपा)
- प्रभा मनोज विश्वकर्मा ( भाजपा)
- प्रदीप कुमार वर्मा ( भाजपा)
- आकाश तिवारी ( निर्दलीय)
- शेख मुशीर ( कांग्रेस )
- श्वेता विश्वकर्मा ( भाजपा)
- दीपक जायसवाल ( भाजपा)
- आनंद अग्रवाल ( भाजपा)
- सुमन अशोक पांडेय ( भाजपा)
- आशु चंद्रवंशी ( भाजपा)
- सरिता दुबे ( भाजपा)
- अंबर अग्रवाल ( भाजपा)
- अजय साहू ( भाजपा)
- मुरली शर्मा ( भाजपा)
- अर्जुमन एजाज ढेबर ( कांग्रेस )
- संजना संतोष हियाल ( भाजपा)
- संतोष साहू ( भाजपा)
- महेश ध्रुव ( भाजपा)
- अनामिका सिंह ( भाजपा)
- गायत्री नौरंगे ( भाजपा)
- रेणु जयंत साहू ( कांग्रेस )
- विनय पंकज निर्मलकर ( भाजपा)
- मनोज जांगड़े ( भाजपा)
- सुषमा तिलक साहू ( भाजपा)
- विनय प्रताप सिंह ध्रुव ( भाजपा)
- सचिन मेघानी ( भाजपा)
- अमर गिदवानी ( भाजपा)
- स्वप्निल मिश्रा ( भाजपा)
- अंजलि जितेंद्र गोलछा ( भाजपा)
- रमेश सपहा ( भाजपा)
- रवि सोनकर ( भाजपा)
- बद्री प्रसाद गुप्ता ( भाजपा)
- प्रमोद कुमार साहू ( भाजपा)
- मनोज वर्मा ( भाजपा)
- जयश्री नायक ( कांग्रेस )
- कृष्णा सोनकर ( निर्दलीय)
- ममता तिवारी ( भाजपा)
- दुर्गा यादराम साहू ( भाजपा)
- महेंद्र औसर ( भाजपा)
- अर्जुन यादव ( भाजपा)