
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे 14 महिलाओं समेत 18 यात्रियों मौत
नई दिल्ली- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात मची भगदड़ में 14 महिलाओं समेत 18 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना प्लेटफॉर्म 14 और 15 पर रात 10 के करीब हुई. बताया जाता है कि प्लेटफॉर्म पर भीड़ अचानक से बढ़ने से यह हादसा हुआ. इस भीड़ में ज्यादातर लोग महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है. इस हादसे की हाईलेवल जांच के आदेश दिए गए हैं.
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार-रविवार की छुट्टी के चलते महाकुंभ में जाने के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई. भीड़ को काबू करने के लिए पर्याप्त अमला न होने से हालात बेकाबू हो गए. भीड़ एक-दूसरे पर चढ़ने लगी. प्रयागराज की ट्रेन पकड़ने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की उमड़ी भारी भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई. इससे 18 लोगों की मौत हो गई. शनिवार रात करीब दस बजे मची भगदड़ में 20 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एनडीआरएफ की टीम भी राहत के लिए स्टेशन पहुंच गई. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि पूरी टीम प्रभावितों की मदद में जुटी है.
सीएम साय ने हादसे पर जताया दुख
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि नई दिल्ली रेल्वे स्टेशन में घटित भगदड़ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कई लोगों की मृत्यु और कई लोगों के घायल होने की खबर अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने व घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.
https://x.com/vishnudsai/status/1890980748330446869
अव्यवस्थाओं के चलते ऐसी घटनाओं का होना दुर्भाग्यजनक : भूपेश बघेल
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि बेहद दुखद! नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में कई लोगों की मृत्यु एवं घायल होने की खबर है. ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूँ. उनके परिवारों को संबल मिले. घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हों. अव्यवस्थाओं के चलते ऐसी घटनाओं का लगातार होना दुर्भाग्यजनक है. जिम्मेदारी कौन लेगा?
https://x.com/bhupeshbaghel/status/1890948563670061387
भगदड़ में मृतकों की लिस्ट
- आहा देवी (79 वर्ष) पत्नी रविन्दी नाथ निवासी बक्सर, बिहार
2.पूनम देवी (40 वर्ष) पत्नी मेघनाथ निवासी सारण, बिहार
3.ललिता देवी (35 वर्ष) पत्नी संतोष निवासी परना, बिहार
4. सुरुचि पुत्री (11 वर्ष) मनोज शाह निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार
5. कृष्णा देवी (40 वर्ष) पत्नी विजय शाह निवासी समस्तीपुर, बिहार
6. विजय साह (15 वर्ष) पुत्र राम सरूप साह निवासी समस्तीपुर, बिहार
7. नीरज (12 वर्ष) पुत्र इंद्रजीत पासवान निवासी वैशाली, बिहार
8. शांति देवी (40 वर्ष) पत्नी राज कुमार मांझी निवासी नवादा, बिहार
9. पूजा कुमार (8 वर्ष) पुत्री राज कुमार मांझी निवासी नवादा, बिहार
10.पिंकी देवी (41 वर्ष) पत्नी उपेन्द्र शर्मा निवासी संगम विहार, दिल्ली
11. शीला देवी (50 वर्ष) पत्नी उमेश गिरी निवासी सरिता विहार, दिल्ली
12. व्योम (25 वर्ष) पुत्र धर्मवीर निवासी बवाना, दिल्ली
13.मनोज (47 वर्ष) पुत्र पंचदेव कुशवाह निवासी नांगलोई, दिल्ली
14. पूनम (34 वर्ष) पत्नी वीरेंद्र सिंह निवासी महावीर एन्क्लेव, दिल्ली
15. ममता झा (40 वर्ष) पत्नी विपिन झा निवासी नांगलोई, दिल्ली
16. रिया सिंह (7 वर्ष) पुत्री ओपिल सिंह निवासी सागरपुर, दिल्ली
17. बेबी कुमारी (24 वर्ष) पुत्री प्रभु साह निवासी बिजवासन, दिल्ली
18. संगीता मलिक (34 वर्ष) पत्नी मोहित मलिक निवासी भिवानी, हरियाणा