शिक्षक ने बच्चों के छेरछेरा में इकठ्ठा किए धान को बेचकर पिया शराब, शिक्षक स्कूल परिसर में सोया
कांकेर- जिले के दुर्गुकोंदल ब्लॉक के एक प्राथमिक शाला में शिक्षक की अनुशासनहीनता का मामला सामने आया है. शिक्षक का वायरल वीडियो साफ दिख रहा है कि शराब के नशे में धुत होकर स्कूल परिसर में सोया हुआ दिखाई दे रहा है. यह वायरल वीडियो दुर्गुकोंदल ब्लॉक के ग्राम पलाचुर प्राथमिक शाला का है. प्रशासन ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक, नशे में धुत होकर सोते नजर आ रहे शिक्षक ने बच्चों द्वारा इकठ्ठा किए धान को बेच दिया और उसी पैसों से शराब पी ली. रोजना इसी तरह शराब के नशे में शिक्षक स्कूल पहुंचता है. इस मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल ने बताया कि उन्होंने भी वीडियो देखा है. ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच के लिए निर्देशित किया गया है. रिपोर्ट आने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि वीडियो में जो घटना देखने को मिल रही है वहां बहुत निंदनीय है एक शिक्षक के कारण हमारा पूरा शिक्षक समुदाय बदनाम हो रहा है.
