कांग्रेस ने प्रदेश स्तरीय कंट्रोल रूम का किया गठन
रायपुर- छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने प्रदेश स्तरीय कंट्रोल रूम का गठन किया है. यह कंट्रोल रूम 15 सदस्यों की टीम के साथ काम करेगा. इस कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी सलीम रिज़वी और दीपक मिश्रा को सौंपी गई है.

