जिंदा चूजा निगलने से युवक की मौत, गला काटकर निकाला चूजा
राकेश जायसवाल, अंबिकापुर- जिले में हैरत अंगेज मामला आया है एक और जहां अंधविश्वास तो दूसरी ओर कुछ पाने की लालसा में युवक की मौत हो गई. दरअसल सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत जिंदा चूजा निगलने से 35 वर्षीय युवक की मौत हुई है. वहीं परिजनों द्वारा मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं परिजनों के माने तो गिरने के कारण मौत हुई है, वही डॉक्टर भी हैरत में है.
डॉक्टर संतु बाग का कहना है की लगभग 15000 पोस्टमार्टम करने के बाद भी इस तरह का मौत नहीं देखा युवक के गले मे मुर्गे को निगलने की कोशिश की थी जिसे स्वास नली में फंस जाने के कारण उसकी मौत हुई है. आसंका जताया जा रहा है कि मृतक युवक की संतान नही होने की वजह से जादू टोना से जोड़कर भी देखा जा रहा है. मामले में पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई है.
