फिल्म पुष्पा 2 के प्रीमियर में भगदड़, एक महिला की मौत, मची अफरा- तफरी
डेस्क- अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 आज 5 दिसंबर 2024 को थिएटर्स में रिलीज हो गई है. एक दिन पहले बुधवार रात को हैदराबाद में प्रीमियर शो हुआ, जिसमें भगदड़ मच गई. संध्या थिएटर के बाहर भगदड़ मचने से एक 39 साल की महिला की मौत हो गई और दो घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये अफरा-तफरा तब मची, जब स्क्रीनिंग के दौरान एक्टर को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिलसुखनगर की रेवती के रूप में पहचानी गई महिला अपने पति भास्कर और दो बच्चों के साथ फिल्म के प्रीमियर में शामिल हुई थी. रात करीब साढ़े 10 बजे अफरा-तफरी मच गई, जब फिल्म के एक्टर अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी, जो स्क्रीनिंग में भी मौजूद थे.
लोगों ने की मदद, पर दम तोड़ चुकी थी महिला
इस वायरल वीडियो में पुलिस और आसपास के लोग पीड़िता की मदद के लिए दौड़ते दिख रहे हैं. कथित तौर पर अस्पताल ले जाने से पहले रेवती को सीपीआर देने की कोशिश की गई. बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि रेवती ने चोट के कारण मौके पर दम तोड़ दिया.
