शराबी युवक ने पत्नी और सास को उतार मौत के घाट, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
जशपुर– जिले के कोतबा चौकी क्षेत्र में एक शराबी युवक ने अपनी पत्नी और सास की लाठी-डंडे से पिट-पीटकर हत्या कर दी. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है.
बता दें कि मामला कोतबा चौकी के अंतर्गत आने वाले खजरीढाब गांव का है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी खीरसागर यादव ने परिवारिक विवाद के कारण शराब के नशे की हालत में खीरसागर ने अपनी पत्नी रोशनी बाई और सास जगरमणी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया है. पुलिस ने उसकी पतासाजी के साथ ही मामले की जांच की जा रही है.
