शिकायत के 24 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव- जिले के चिचोला थाना क्षेत्र में एक दिव्यांग महिला से छेड़छाड करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रिमांड पर भेजा गया.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने नवंबर को दोपहर 1:30 करीब घर पर अकेली थी, तभी आरोपी मेघनाथ यादव शराब के नशे में घर आकर छेड़छाड़ करने लगा. पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मौके भाग निकला.

पीड़िता के शिकायत के पर चिचोला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग व अति.पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी आशीष कुंजाम के दिशा-निर्देशन पर ग्राम दर्राबांधा पुलिस चौकी चिचोला की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. आरोपी मेघनाथ पिता अंगनू राम यादव उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम दर्राबांध पुलिस चौकी चिचोला माननीय न्यायालय रिमांड पर भेजा गया.
