मध्यप्रदेश के दो गांजा तस्कर बस स्टैण्ड पास गांजा तस्करी करते रंगेहाथ गिरफ्तार
रायपुर- राजधानी रायपुर के पुरानीबस्ती थाना क्षेत्रांतर्गत राधास्वामी नगर हनुमान मंदिर के सामने बस स्टैण्ड पास गांजा तस्करी करते दो तस्कर को पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी मूलत: मध्यप्रदेश का रहने वाला है. आरोपियों के कब्जे से 6 किलो 970 ग्राम गांजा बरामद किया है और गांजा को उड़ीसा से लाना बताया.
मिली जानकारी के अनुसार 7 नवंबर 2024 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना मिली कि पुरानीबस्ती थाना क्षेत्रांतर्गत राधास्वामी नगर स्थित हनुमान मंदिर बस स्टैण्ड पास 02 व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखें है तथा कहीं जाने की फिराक में है. जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती योगेश देवांगन एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी पुरानी बस्ती को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया. जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया. पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम हीरा लाल साहू एवं मोती रायकवार निवासी मध्यप्रदेश का होना बताया. टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया. पूछताछ में आरोपियों द्वारा गांजा को उड़ीसा से लाना बताया गया है.
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 06 किलो 970 ग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 70,000/- रूपये जप्त कर उनके विरूद्ध थाना पुरानीबस्ती में अपराध क्रमांक 472/2024 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई.
गिरफ्तार आरोपी
- हीरा लाल साहू पिता स्व. भोती लाल साहू उम्र 65 साल निवासी ग्राम अष्ट परसवार थाना बहरी जिला सिधी मध्य प्रदेश.
- मोती रायकवार पिता मिट्ठन रायकवार उम्र 40 साल निवासी जिला दमोह मध्य प्रदेश.
