बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी, रायपुर से कॉल ट्रेस
रायपुर- बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली है. मिली जानकारी के मुताबिक, फैजान नाम के शख्स ने धमकी भरा कॉल किया था, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का रहने वाला बताया जा रहा है. इसी बीच क्राइम ब्रांच ने फैजान नाम के शख्स को हिरासत में ले लिया गया है. जिस फैजान नाम के शख्स ने शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी दी है, जब उसका कॉल ट्रेस किया गया, तो वो रायपुर का निकला. क्राइम ब्रांच ने फैजान को हिरासत में ले लिया गया है. साथ ही आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की 308(4) और 351(3)(4) धारा लगाई गई है.
जानकारी के मुताबिक, बांद्रा पुलिस स्टेशन में ही धमकी भरा कॉल किया गया था. इस दौरान 50 लाख रुपये की मांग की गई. वहीं, जब 50 लाख रुपये देने से इनकार किया गया, तो उसने शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी दी. 5 नवंबर को इस मामले में FIR दर्ज की गई है. पुलिस के मुताबिक, धमकी देने वाले शख्स ने फोन पर कहा कि: बैंड स्टैंड वाले शाहरुख खान को मार दूंगा. साथ ही जब उससे उसका नाम पूछा गया तो बोला वो सब मेरे लिए मैटर नहीं करता, मेरा नाम हिन्दुस्तानी है. दरअसल शाहरुख खान का घर ‘मन्नत’ मुंबई के बांद्रा बैंडस्टैंड इलाके में है. दरअसल मुंबई पुलिस के जवान को पुलिस स्टेशन के लैंडलाइन नंबर पर 5 नवंबर को कॉल आया था. पुलिस की पूछताछ में फैजन ने बताया कि उसका मोबाईल गुम हो गया था और इसकी शिकायत उसने खम्हारडीह थाने में दर्ज कराई थी. शिकायत कापी दिखाने के बाद युवक को नोटिस देकर छोड़ा गया.
शाहरुख खान की बढ़ाई गई सुरक्षा
इस मामले को मुंबई पुलिस गंभीरता से ले रही है. फिलहाल पैसों की मांग के अलावा कोई और भी डिमांड की गई है या नहीं, यह नहीं पता चल पाया है. हालांकि, शाहरुख खान के पास इस वक्त Y प्लस सिक्योरिटी है. साथ ही उनका अपना बॉडीगार्ड भी है, जो हर वक्त शाहरुख खान के साथ साये की तरह रहता है.
