रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव: मतदान दिवस पर 13 नवंबर को अवकाश की घोषणा
रायपुर- रायपुर दक्षिण विधानसभा उपनिर्वाचन 2024 के तहत 13 नवंबर 2024 दिन बुधवार को मतदान संपन्न होगा. इस दिन भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए आदेश अनुसार निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत स्थित कार्यालयों में मतदान के लिए सार्वजनिक अवकाश तथा सामान्य अवकाश की घोषणा की गई है. इसके अलावा मतदान दिवस के पूर्व 12 नवंबर को मतदान केन्द्र वाले शासकीय, प्राईवेट स्कूलो में अवकाश घोषित की गई है. उप निर्वाचन के लिए 12 नवंबर को मतदान दलो को मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा और मतदान केन्द्र के लिए उन्हे रवाना किया जायेगा.
बता दें कि रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए 30 प्रत्याशी मैदान में हैं. उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होना है और इसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे.
