जुआरियों को जुआ खेलने से मना करना पार्षद पति को पड़ा महंगा
दुर्ग- राजीव नगर भिलाई में जुआरियों को जुआ बंद कराने पहुंचे पार्षद पति को महंगा पड़ गया. जुआरियों पार्षद पति राजू साहू को बेरहमी से पीटाई कर दी. जान से मारने की धमकी भी दी. बताया जा रहा है कि लड़ाई में एक जुआरी भी घायल है, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है. मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के अनुसार भिलाई नगर निगम अंतर्गत वार्ड 7 राजीव नगर की पार्षद रानू साहू हैं. उनके पति राजू साहू वार्ड की व्यवस्था का कामकाज देखते हैं. राजू साहू ने बताया कि उनके वार्ड में SLRM सेंटर है. वहां पर अराजक तत्व आए दिन जुआ खेलते हैं और नशा करते हैं

पार्षद पति राजू साहू ने बताया कि बुधवार रात 10.30 उन्हें सूचना मिली की फिर से वहां कुछ लड़के बैठकर जुआ खेल रहे हैं. शराब और गांजा पी रहे हैं. इस पर राजू ने अपने भांजे रितिक साहू के साथ SLRM सेंटर पहुंचे. राजू ने देखा कि वहां कुछ लड़के बैठकर जुआ खेल रहे हैं और नशा कर रहे हैं. राजू साहू ने उन्हें वहां से जाने के लिए कहा और जुआ व नशा करने को लेकर डांटने लगे. इस पर लंबू और उसके दोस्त ने राजू साहू से गाली गलौज कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी और वहां से भाग निकले. झगड़े में राजू को चोट आई है. इस घटना को लेकर पार्षद पति राजू साहू ने सुपेला थाना में शिकायत की.
सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा का कहना है कि लड़ाई दोनों तरफ से हुई है. राजू साहू और लंबू साहू ने एक दूसरे को मारा है. डॉक्टर ने लंबू साहू को सुपेला से दुर्ग जिला अस्पताल रेफर किया है. उसके अस्पताल से आने के बाद पुलिस राजू साहू के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करेगी.
