सीढ़ी हाईटेंशन तार से टकराने से 3 लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
मुंगेली- जिले में हाईटेंशन तार की चपेट में आकर 3 लोगों की मौत हो गई. जबकि एक गंभीर रूप से झुलस गया. उसे बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है. मामला सरगांव थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के मुताबिक, पथरिया रोड पर चार लोग लाइट झालर लगाने का काम कर रहे थे. इसके लिए लिफ्टर सीढ़ी लेकर पैदल ही जा रहे थे. बताया जा रहा है कि सरगांव अनुराज पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर हाईटेंशन लाइन गई हुई है. अचानक सीढ़ी हाईटेंशन तार से टकरा गई. इसके चलते करंट फैला और चारों उसकी चपेट में आ गए. इससे झुलसने से मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई. फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच में है.
