SP के नाम पर फर्जी फेसबुक ID बनाकर ठगी, दोनों शातिरों को नुंह हरियाणा से किया गिरफ्तार
कोण्डागांव- जिले में पुलिस अधीक्षक के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पैसे की मांग करने वाले दो शातिरों को पुलिस और सायबर सेल की संयुक्त टीम ने तत्परता दिखाते हुए हरियाणा के नूंह जिले से गिरफ्तार किया है.
दरअसल 07.10.2024 को प्रार्थी प्रकाश नारायण सिंह थाना कोण्डागांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसे फेस बुक एकाउण्ट आईपीएस अक्षय कुमार के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आया था जिसे उसके द्वारा एक्सेप्ट किया गया था. दिनांक 03.10.2024 को दोपहर 01.28 बजे अक्षय कुमार के फेसबुक एकाउण्ट से उसके अक्षय कुमार आईपीएस फेसबुक आई डी से मैसेज आया कि उसका दोस्त आशीष कुमार जो सीआरपीएफ 188 बटालियन कोण्डागांव में पदस्थ है उनका स्थानांतरण जम्मू कश्मीर हो जाने से पुराने घर के सामान को बेचना चाहता है आप अपना मोबाईल नंबर दो तुम्हे आशीष कुमार का नंबर दे रहा हूं तुम उसे बात कर लेना, जिसके बाद उसके द्वारा एक मोबाईल नम्बर मैसेज किया उसके नंबर को प्रार्थी द्वारा व्हाटसअप में चेक करने पर उसमें पुलिस का वर्दी पहना हुआ और नाम आशीष कुमार सीआरपीएफ लिखा हुआ था. चुंकि फर्जी फेसबुक आईडी पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव वाय अक्षय कुमार के नाम से बनाया गया था तथा फोटो भी पुलिस अधीक्षक का अपलोड किया गया था. प्रार्थी से अपने समान खरीदने के बदले में पैसा जमा कर दिए.
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने तुरंत एक टीम कठित कर सायबर सेल की मदद से आरोपियों का पता लगाया. टीम द्वारा लगातार 3 दिन तक अज्ञात आरोपी के लोकेशन नुंह मेवात हरियाणा का प्राप्त होने के बाद, पुलिस ने नुंह मेवात हरियाणा के क्षेत्रो में पहुंचकर अज्ञात आरोपी का पता तलाश किया गया. इस दौरान आरोपी के संभावित ग्राम नागला देवला जाकर पूछताछ करने पर संदेही आरोपी के द्वारा अपना लोकेशन लगातार बदली किया जा रहा था आसपास रेकी कर दोनों आरोपियों को चिन्हांकित गिरफ्तार कर लिया गया.
आरोपियों के कब्जे से जिस मोबाईल बरामद किया गया जिससे फर्जी फेसबुक आईडी बनाया गया था. गिरफ्तार किए गए आरोपी का विवरण
- आरोपी अरमान खान पिता साहिद खान उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम देवला नगली पुलिस चौकी जयसिंहपुर थाना नुंह जिला नुंह हरियाणा.
- आरोपी मोहम्मद सादिक पिता वाहिद उम्र 19 वर्ष निवासी देवला नगली पुलिस चौकी जयसिंहपुर थाना नुंह जिला नुंह हरियाणा.
