इंस्टाग्राम Reels बनाने से नाराज पति ने पत्नी को मायके ले जाने के बहाने बीच रास्ते में कर दी हत्या
बलौदाबाजार- जिले से चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पति ने अपनी पत्नी की हत्या सिर्फ इस वजह से कर दी, क्योंकि वह सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम रील्स बनाती थी. मामला गिधपुरी थाना क्षेत्र के जुनवानी गांव का है. इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि मृतिका रील वीडियो बनाती थी, जो उसके पति को आपत्ति थी.

मिली जानकारी के अनुसार, मृत महिला का नाम ज्योति रात्रे (29 वर्ष) तेलासी गांव की निवासी थी. उसके आरोपी पति धीरज रात्रे पति ने अपनी पत्नी को मायके ले जाने के बहाने उसे बाइक पर बैठाकर तेलासी से बलौदाबाजार ले जा रहा था. इसी बीच उसने गिधपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम जुनवानी के पत्थर खदान के समीप कैंची और हथौड़ा मारकर लहुलुहान कर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. वहीं शव मिलने के बाद से जांच में जुटी पुलिस ने छानबिन के बाद हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपी धीरज ने बताया कि उसे अपनी पत्नी पर शक था. वह अक्सर घंटों किसी से फोन पर बात करती रहती थी, जो उसे बिल्कुल भी पसंद नहीं था. पत्नी के सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने और रील्स बनाने पर भी आपत्ति जता चुका था.
