उप मुख्यमंत्री अरुण साव के चाचा का निधन, सीएम साय ने जताया दु:ख
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव के चाचा नारायण साव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है.
मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री साव के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है. उन्होंने ईश्वर से श्री साव के परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है.
