फ्री फायर ऑनलाइन गेम की लत, 16 साल के बच्चे ने लगाई फांसी
बिलासपुर- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां एक 16 साल के लड़के ने जंगल में फंसी लगाकर जान दे दी है. मिली जानकारी के अनुसार, फ्री फायर गेम के प्रेशर में इस लड़के ने यह कदम उठाया. पुलिस की जांच में मृतक के ‘फ्री फायर’ ऑनलाइन गेम का एडिक्ट होने की बात आई सामने आई है.
यह घटना बेलगहना चौकी क्षेत्र के करहीकछार गांव की है. बताया जार हा कि मृतक पिछले दो-तीन दिनों से डिप्रेशन में था. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
