कहा-अवैध शराब बिक्री पर पुलिस संरक्षण के आरोप अस्वीकार्य
रायपुर– कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन राजनांदगांव पुलिस रेंज की चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर नाराजगी जताई. इसके साथ ही बिक्री को पुलिस का संरक्षण मिलने पर भी चर्चा की.
इसके साथ मुख्यमंत्री ने कहा कि त्रिनेत्र एप और चिटफंड मामलों में अच्छी कार्रवाई हुई लेकिन पर्याप्त नहीं है और कार्यवाही की जरूरत बताई. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनांदगाँव पुलिस रेंज में काम में कोताही को लेकर साफ शब्दों में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जांच में अधिकारी उपस्थित नहीं रहते है, ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. कार्रवाई में सुधार हो.
