ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूटपाट, सोने-चांदी और नगदी पैसे लूटकर फरार
बलरामपुर,रामानुजगंज- जिले में आज दोपहर करीब 12 बजे दिनदहाड़े 3 हथियारबंद अज्ञात लुटेरों ने ज्वेलरी शॉप में लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. लुटेरों ने राजेश ज्वेलरी शॉप संचालक के ऊपर हमला कर से सोने-चांदी और नगदी पैसे छीनकर फरार हो गए. मामला रामानुजगंज थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के मुताबिक, दुकान में बैठे संचालक के ऊपर हमला करते हुए तीन लोग दुकान के अंदर प्रवेश किया और सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी पैसे लेकर वहां से फरार हो गए. लोगों ने बताया कि तीनों लुटेरे रामानुजगंज शहर से लगे झारखंड सीमा की ओर भागे हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से लुटेरों की पहचान करने मे जुटी हुई है.
