युवती से गैंगरेप, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 20 दिन बाद पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
कोंडागांव- केशकाल थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक अनाचार की घटना सामने आई थी. पीड़िता के साथ इस जघन्य वारदात को उसके पुरुष मित्र और चार सहयोगियों ने अंजाम दिया था. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने फौरन पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार युवती 9 अगस्त 2024 को वह अपने नजदीकी रिस्तेदार के साथ घर से सिलाई मशीन लेने के लिए केशकाल गई थी जो कि घर वापसी के समय अपने पुरुष मित्र को कॉल करके घर छोड़ने के लिए कहती है. पुरुष मित्र के साथ उसके चार दोस्त भी थे घर छोड़ते समय रास्ते के जंगल में मौका पाकर पुरुष मित्र एवं उसके दोस्तो ने पीड़िता के साथ बारी-बारी से अनाचार किया. पीड़िता को उसके पुरुष मित्र कॉल करके धमकी देता था कि घटना की जानकारी किसी को बताई तो जान से मार देंगे. इस भय से पीड़िता ने यह जानकारी किसी को नही बताई बीते दिन पीड़िता ने हिम्मत करके घटना की जानकारी अपने परिजन को बताई और थाना केशकाल पहुंचे.
पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर तत्काल बीएनएस की धारा 70, 351 (3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चधिकारियों को अवगत करवा कर तत्काल विवेचना शुरू की गई.
पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार डांडे के मार्गदर्शन एवं केशकाल एसडीओपी भूपत सिंह धनेश्री के पर्यवेक्षण में आरोपियों की पतासाजी हेतु थाना प्रभारी विकास बघेल के नेतृत्व में केशकाल पुलिस व सायबर सेल की विशेष टीम गठित की गई.
आरोपियों की पतासाजी के दौरान तकनीकी मदद लेते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की गई. परिणामस्वरूप चंद घण्टों में पुलिस टीम ने घटना में संलिप्त पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया है. ततपश्चात सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
