सिरसाकला में संकुल स्तरीय मेगा पालक-शिक्षक बैठक का हुआ आयोजन
पाटन- राज्य शासन के निर्देशानुसार में मंगलवार को दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के सिरसाकला स्कूल में संकुल स्तरीय मेगा पालक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रतिनिधियों, पालकों और संस्था प्रमुखों द्वारा मां शारदे के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. बैठक में शिक्षकों और पालकों के बीच विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई.

संकुल प्रभारी प्रदीप राॅय ने मेगा पालक शिक्षक की रूपरेखा, उद्देश्य पर चर्चा किया गया. संकुल समन्वयक मुकेश साहू ने जन बैठक की आवश्यकता और महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शाला और विद्यार्थियों की बहुमुखी विकास में पालक बालक और शिक्षक की सहभागिता और भूमिका महत्वपूर्ण स्थान रखता है. बैठक में पालकों में उत्साह देखने को मिला उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए.इस अवसर पर बैठक में राजेश ओझा द्वारा पालकों को शिक्षकों से चर्चा करने हेतु प्रोत्साहित किया गया. कार्यक्रम का संचालन नंद कुमार भारती द्वारा किया गया.
