छत्तीसगढ़ के सपूत रमेश बैस को जन्मदिन की शुभकामनाएं
भिलाई- छत्तीसगढ़ के अत्यंत वरिष्ठ और प्रतिष्ठित राजनेता,निवृतमान राज्यपाल रमेश बैस का 2 अगस्त को जन्मदिन मनाया गया. छत्तीसगढ़ की गरिमा और संस्कृति के अनुरूप सहज व सरल प्रकृति के धनि रमेश बैस उन बिरले नेताओं में से एक है जिसका लम्बा राजनैतिक जीवन बेदाग रहा है. त्रिपुरा, झारखंड और महराष्ट्र राज्य के राज्यपाल रहते हुए श्री बैस ने कभी टकराव की राजनीति नहीं की और राज्यपाल के रूप में भी अपनी सरल तथा सर्व स्वीकार्य छवि को बरकरार रखा. छत्तीसगढ़ की गरिमा और राजनैतिक सूचिता को विशिष्ट आयाम देने वाले रमेश बैस को हजारों की संख्या में लोगों ने उनके रायपुर स्थित निवास पहुंचकर अपनी शुभकामनाएं दी. छत्तीसगढ़ आजतक परिवार उनके दीर्घ एवं स्वस्थ्य जीवन की मंगलकामना करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं अर्पित करता है.
