घर में अवैध रूप से फटाका बनाने वाले का भंडाफोड़, 300 नग, एटम बम फटाका जप्त
रायपुर- रहवासी क्षेत्र में अवैध रूप से फटाका निर्माण करने वाला मंदिर हसौद थाना क्षेत्रांतगर्त परसदा निवासी ताराचंद जांगड़े को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मकान में अवैध रूप से फटाका निर्माण कर रहा था. आरोपी के कब्जे से 30 पैकेट एटम बम फटाका कुल 300 नग, एटम बम फटाका बनाने का सोरा एवं सल्फर का मिश्रित पावडर 8 कि.ग्रा., लाल कलर का बत्ती रस्सी एक बंडल एवं सुपर टाप टाईगर लिखा पुठ्ठा 70 नग जब्त किया गया.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंदिर हसौद थाना पुलिस की टीम को सूचना मिली कि परसदा स्थित रहवासी क्षेत्र के एक मकान में एक व्यक्ति एटम बम फटाका एवं अन्य फटाका का निर्माण कर रहा है, कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी मंदिर हसौद को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया. मुखबीर द्वारा बताये मकान को चिन्हांकित कर रेड कार्यवाही किया गया. रेड कार्यवाही के दौरान मकान में एक व्यक्ति उपस्थित था जिसने पूछताछ में अपना नाम ताराचंद जांगडे निवासी परसदा मंदिर हसौद रायपुर का होना बताया. टीम के सदस्यों द्वारा मकान की तलाशी लेने पर मकान में एटम बम फाटाखा एवं एटम बम फटाका बनाने का सोरा एवं सल्फर का मिश्रित पावडर सहित अन्य सामग्री रखा होना पाया गया. जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा ताराचंद जांगड़े से फटाका बनाने एवं फटाका बनाने संबंधी सामग्री रखने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था.
जिस पर आरोपी ताराचंद जांगड़े को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 30 पैकेट एटम बम फटाका कुल 300 नग, एटम बम फटाका बनाने का सोरा एवं सल्फर का मिश्रित पावडर 8 कि.ग्रा., लाल कलर का बत्ती रस्सी एक बंडल एवं सुपर टाप टाईगर लिखा पुठ्ठा 70 नग जुमला कीमती लगभग 20,000 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 511/24 धारा 288 बी.एन.एस., 9(बी) विस्फोटक अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया.
