बड़े उरला स्कूल में बाल कैबिनेट एवं इको क्लब का गठन, बच्चों को दी गई जिम्मेदारी
अभनपुर- शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बड़े उरला में शनिवार को बाल कैबिनेट का गठन किया गया. प्रतीकात्मक रूप से मंत्रिमंडल का गठन कर बच्चों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में बताया गया और सभी को शपथ दिलाया गया. राहुल बघेल प्रधानमंत्री बने व इको क्लब के अध्यक्ष देवनाथ मिरी बने. इको क्लब द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान अंतर्गत विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे गए. वृक्ष की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए प्रधान पाठक पवन गुरुपंच ने कहा कि वृक्षों की रक्षा करने पर वृक्ष भी हमारी रक्षा करती है. शाला सुरक्षा अंतर्गत प्रभारी शिक्षक पुरनेन्द्र पाल के द्वारा बाढ़, उससे सावधानियां व बचने के उपाय पर चर्चा किया गया.

विद्यार्थियों को दानदाता से प्राप्त टाई, बेल्ट, जूता, मोजा वितरण किया गया. शुक्रवार को विद्यार्थी जंगल सफारी के भ्रमण पर गए थे जहां केंद्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष, सदस्य एवं अधिकारीगण के साथ “एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में पौधे रोपे , लघु फ़िल्म देखे व विद्यार्थियों ने जंगल सफारी का भ्रमण किया. वहां बी बी वर्मा सेवानिवृत्त व्याख्याता द्वारा विद्यार्थियों को न्यौता भोज कराया गया.
कार्यक्रम में प्रेमलता साहू, मीरा यादव, एकलव्य साहू, इंदुप्रभा साहू, आरती यादव, फुलमनी, माहेश्वरी सम्मिलित हुये. कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक व्यासनारायन पटेल के मार्गदर्शन में किया गया.
