पिंकी राय के अवैध ढाबे पर चला बुलडोजर
दुर्ग – जिले में एक बार फिर बदमाशों के ठिकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की है. बीएसपी की टीम ने हिस्ट्रीशीटर पिंकी राय के ढाबे पर बुलडोजर चलाया. बता दें कि पिंकी राय का ढाबा दुर्ग उतई पाटन रोड पर है. जिसे छत्तीसगढ़ फैमिली ढाबा के नाम से संचालित किया जा रहा था. ढाबा की संचालक बृजेश उर्फ पिंकी राय पर कई मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं. ढाबे पर बुलडोजर की कार्रवाई के दौरान BSP इनफ़ोर्समेंट की टीम और नेवई थाना पुलिस मौके पर मौजूद रही.
बता दें कि हिस्ट्रीशीटर पिंकी राय दुर्ग जिले का एक एक नामचीन बदमाश है. इस वक्त पिंकी राय जेल में बंद है. जो कि बीएसपी के अवैध कब्जे पर कई सालों से कब्जा कर ढाबा संचालित कर रहा था. पिंकी राय के खिलाफ नेवई थाने में 14 से अधिक मामले दर्ज हैं. उसके खिलाफ नेवई सहित अलग-अलग थानों में हत्या का प्रयास, बलवा, मारपीट जैसे कई केस दर्ज है.
